मुंबई : एयर इंडिया की लगातार हो रही लापरवाहियों पर डायरेक्टर जेनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) अपना शिकंजा कसा है. डीजीसीए ने सुरक्षा मानकों में भारी चूक करने के लिए एयर इंडिया के एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट समेत तीन वरिष्ठ अधिकारियों को हटाने का निर्देश दिया है. इसको हटाने के आदेश का टाटा समूह ने तामिला भी कर दिया है. इन तीनों अधिकारियों को फ्लाइट में ड्यूटी में तैनात क्रू मेंबरों यानी चालक दल से संबंधित सभी जिम्मेदारों से अलग कर दिया गया है. जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गयी है, उसमें डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट चूरह सिंह, ऑपरेशंस डायरेक्टोरेट में क्रू शिड्यूलिंग से जुड़ी पिंकी कुमारी और क्रू शेड्यूलिंग प्लानिंग से जुड़ी पायल अरोड़ा शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
इन तीन अधिकारियों ने नियमों के खिलाफ चालक दल की जोड़ियां बनाने, लाइसेंस और रेसेंसी नियमों का उल्लंघन किया है. डीजीसीए ने कहा है कि इन तीन अधिकारियों ने फ्लाइट क्रू की शिड्यूलिंग में कई बार गलतियां की है. एयर इंडिया द्वारा इसकी रिपोर्ट डीजीसीए को सौंपी गयी थी. डीजीसीए ने इन तीन अधिकारियों पर कार्रवाई कराने के साथ ही यह भी चेतावनी दी गयी है कि अगर नियमों में किसी तरह उल्लंघन भविष्य में पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जायेगी. एयरलाइंस को यह चेतावनी फ्लाइट क्रू के शिड्यूल, लाइसेंस और उड़ान समयसीमा को लेकर दी गयी है. डीजीसीए ने चेतावनी दी है कि अगर इसका फिर से उल्लंघन पाया गया तो लाइसेंस निलंबन, ऑपरेटर की अनुमति रद्द करने और जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जायेगी.











