रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : होमलेस वर्ल्डकप में खेलने के लिए चयनित दो युवा फुटबॉलरों, कमललता बिरुली एवं पारसी हेंब्रम को आदिवासी हो समाज युवा महासभा ने शुभकामना एवं बधाई दी है. दोनों के यह मुकाम हासिल करने को लेकर हो समाज युवा महासभा खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है. गांव से खेलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब भारत देश को प्रतिनिधित्व करने की इस पहचान और सफलता मिलने पर दोनों फुटबॉलरों को मिठाई खिलाई गई. (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा ने सिंहबोंगा और देशाउली से दोनों फुटबॉलरों की सफल एवं सुरक्षित यात्रा एवं नॉर्वे होमलेस वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन तथा इंडिया को जीत दिलाने के लिए प्रार्थना की है. इस अवसर पर आदिवासी ‘हो’ समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, प्रदेश कमेटी मेम्बर लेबा गगराई, जिलाध्यक्ष शेरसिंह बिरुआ, सचिव ओएबन हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष सत्यव्रत बिरुआ, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिजुई, सुरेश पिंगुवा, जगमोहन हेम्ब्रम, टाटाराम सामड, करन होनहागा, थॉमस बिरुआ, नेताजी बिरुआ आदि उपस्थित रहे.











