जमशेदपुर : सिंहभूम चैंबर के मानसून ट्रेडफेयर का आज दूसरा दिन था. आज राज्य के शिक्षामंत्री रामदास सोरेन आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने पूरे मेले का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर उन्होंने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि महिलाओं में गुण और प्रतिभा की कमी नहीं है. उनको एक मंच की जरूरत है और यह मंच चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महिला उद्यमियों को प्रदान कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं, चेंबर की सचिव सुमन भदौरिया ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री भी महिलाओं के स्किल एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कहा है. उन्होंने ऐसे आयोजनों में सहयोग का आश्वासन भी दिया. वहीं शिक्षा मंत्री ने महिला उद्यमियों हर तरफ से सहायता करने का आश्वासन भी दिया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर केवल जमशेदपुर ही नहीं, बाहर से भी महिला उद्यमी अपने विभिन्न उत्पादों के साथ इस मेले में शामिल हो रही हैं. इस मेले में 45 स्टाल लगाए गए हैं. मेले में लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ रही है और महिला उद्यमियों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है.











