जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत परसुडीह मंडल में संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के संयोजक अवधेश सिंह की अध्यक्षता में, विजय विश्वकर्मा के आवासीय परिसर में मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम के जिला सह संयोजक सह राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी आलोक बाजपेई, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सरपंच रुद्र मुंडा जन प्रतिनिधि गिरजा रंजन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ उपस्थित हुए. संकल्प से सिद्धि सम्मेलन में, अध्यक्षता मंडल कार्यक्रम संयोजक अवधेश सिंह कर रहे थे, जबकि संचालन कार्यक्रम सह संयोजक सुमित कुमार शर्मा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर रमेश हांसदा ने मोदी सरकार के द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर भारत में भाजपा जैसे राजनीतिक पार्टी नहीं होती तो भारतीय सभ्यता संस्कृति समाप्त हो जाती, एक भाजपा के कारण ही अनेकता में एकता को पिरो कर रखते हुए, भारतीय संविधान संस्कृति और सभ्यता बचा हुआ है. बाकी राजनीतिक दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, नीलू मछुआ, आलोक बाजपेई ने भी अपने विचारों को साझा किए एवं सभी ने मिल कर कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से राम सिंह मुंडा, राम प्रसाद जायसवाल, प्रकाश सांडिल नीलू मछुआ, अवधेश सिंह, सुमित शर्मा, रुद्र मुंडा, दिलीप सिंह, आलोक भास्कर, सुमित शर्मा, विनोद माझी, कन्हैया पांडे,राम मुखी, अंकित सिंह, दुर्गा सेनापति, लूदु मारडी, ईश्वर मुर्मू, अजय सिंह, राम मुखी, विष्णु चक्रवर्ती, सोनू पोद्दार, प्रदीप शर्मा, बिना देवी, मिलन बदुक,सुकरा बरजो, शुक्ला हलधर, मजिस्टर शर्मा, विद्या सागर शर्मा, सलूजा देवी, गिरजा शंकर, विनोद कुमार शर्मा, संजीव कुमार वर्णवाल, मनोज गुप्ता , विजय विश्वकर्मा,तारक नाथ घोष, बबलू श्रीवास्तव, उमा शंकर सिंह, कुम कुम सिंह, दिलीप सिंह आदि शामिल हुए.











