जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेम्को गुरुद्वारा के नए प्रधान जनरल सिंह को पूर्व प्रधान जगदीश सिंह जग्गा ने अभी तक चार्ज नहीं दिया है. साथ ही जेम्को गुरुद्वारे में गुरुवार को एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के साथ अन्य लोग शामिल थे. साथ ही जेम्को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर उपस्थित हुए. बैठक में एक हफ्ते के अंदर चार्ज देने की बात कही है. जेम्को गुरुद्वारा के नए प्रधान को पदभार ग्रहण करने में कठिनाइयों का सामना करा पड़ा रहा है. सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने बताया कि स्थिति को सुलझाने और यह सुनिश्चित करने के लिए हस्तक्षेप किया की नए प्रधान जरनैल सिंह को विधिवत चार्ज मिल सके और उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि इस तरह की बाधाएं जारी रहती हैं तो सीजीपीसी को सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं इसलिए उन्होंने पूर्व प्रधान को एक हफ्ते के अंदर चार्ज देने की बात कही है. मौके पर जागीर सिंह, सरनजीत सिंह, करनदीप सिंह, चरन सिंह, सरजीत सिंह, हरजीत सिंह, सरदूल सिंह, कुलवंत सिंह, सरजीत सिंह, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह, व अन्य कमेटी के मेंबर उपस्थित थे.



