जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित आरती पटेल हाई स्कूल कंपाउंड में साफ सफाई और अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ता अमर तिवारी ने उपायुक्त को ट्विटर के माध्यम से बुधवार को शिकायत की थी. विभिन्न अखबारों और न्यूज़ पोर्टल में भी इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था. इसका असर गुरुवार को देखने को मिला. मात्र 12 घंटे में ही नगर परिषद की टीम साफ सफाई अभियान में लग गई है और आसपास के बस्तीवासी ने राहत की सांस ली है. सफाई में मोहल्लेवासी भी बढ़ चढ़कर साथ दिए है. मौके पर मुन्ना सिंह , अमर तिवारी एवं अन्य ने उपायुक्त का आभार व्यक्त किया है एवं शार्प भारत न्यूज़ पोर्टल एवं अखबारों को धन्यवाद कहा है.



