लोहरदगा: लोहरदगा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के खजांची को गिरफ्तार किया है. रांची एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए खजांची (कैशियर) वरुण कुमार को चार हजार रुपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. (नीचे भी पढ़े)
यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई.उल्लेखनीय है कि रांची एसीबी को शिकायत मिली थी कि कैशियर वरुण कुमार बिल का भुगतान करने के नाम पर घोष का मांग कर रहे हैं. इसको लेकर वादी के द्वारा एसीबी से शिकायत की गई थी.शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया सत्यापन में घूस मांगे जाने की बात सही पाई गई. जिसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए वरुण कुमार को घूस लेते गिरफ्तार कर लिया और उन्हें अपने साथ लेकर रांची रवाना हो गई.



