• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 11, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur bjp : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा- राज्य की शिक्षा व्यवस्था चरमराई, इंटर की पढ़ाई को लेकर राज्य सरकार की विफलता हुई उजागर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X


जमशेदपुर : झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है. शनिवार को जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह अराजकता की स्थिति में पहुंच गई है, और राज्य सरकार की घोर उदासीनता और कुप्रबंधन के कारण आज प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है. इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, सह मीडिया प्रभारी अखिल सिंह मौजूद रहे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि वर्ष 2020 में लाई गई नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत देशभर में डिग्री कॉलेजों से इंटरमीडिएट की पढ़ाई को अलग करने का निर्देश दिया गया था. इस नीति के तहत राज्यों को स्कूलों को अपग्रेड कर इंटर की पढ़ाई की अलग व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई. अन्य विभिन्न राज्यों ने यह कार्य समय रहते कर भी लिया गया. (नीचे भी पढ़े)

लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पिछले साढ़े पांच वर्षों में पर्याप्त आधारभूत संरचनाओं का विकास नहीं किया एवं शिक्षकों की बहाली में भी रुचि नहीं दिखाई. उन्होंने कहा कि झारखंड में इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में पास हुए चार लाख से अधिक विद्यार्थी फर्स्ट ईयर एडमिशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं. डिग्री कॉलेजों ने इंटरमीडिएट के दाखिले बंद कर दिए हैं, परंतु राज्य सरकार यह स्पष्ट करने में असमर्थ है कि इन विद्यार्थियों का एडमिशन कहां और कैसे होगा। सरकार के पास न तो पर्याप्त विद्यालय हैं, न शिक्षक, और न ही पढ़ाई के लिए जरूरी कक्षाएं या प्रयोगशालाएं. डॉ. गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण इंटर सेकंड ईयर के विद्यार्थियों की पढ़ाई भी अधर में लटकी हुई है. जिन छात्रों का पंजीयन जैक (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) के माध्यम से डिग्री कॉलेजों में हुआ था, अब जब उन कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद हो रही है तो सरकार यह नहीं बता रही कि वे विद्यार्थी कहां पढ़ेंगे. उन्होंने बताया कि राज्य के डिग्री कॉलेजों में अनुबंध पर काम कर रहे हजारों शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों का भविष्य भी अब संकट में है. सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि इनका क्या होगा. अन्यथा वे भी सड़क पर उतरने को तैयार हैं. (नीचे भी पढ़े)

हायर एजुकेशन की स्थिति पर चिंता जताते हुए डॉ. गोस्वामी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के 20 अंगीभूत कॉलेजों में केवल दो में स्थायी प्राचार्य हैं, शेष में प्रोफेसर इंचार्ज के भरोसे शिक्षा व्यवस्था चल रही है. कई विभागों में एक भी शिक्षक नहीं है. उन्होंने कहा कि जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति राज्य सरकार का दायित्व है, लेकिन इसमें सरकार की कोई रुचि नहीं दिखती है. उन्होंने कहा कि इंटर और माध्यमिक शिक्षा राज्य सरकार के अधीन है, इसमें केंद्र का कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं होता. राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है जबकि सच्चाई यह है कि राज्य सरकार ने नई शिक्षा नीति लागू करने की दिशा में कोई भी तैयारी नहीं की. डॉ. गोस्वामी ने हाल ही में चाकुलिया में लाखों की पाठ्यपुस्तकें कबाड़ में बिकने की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटना सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पूरी तरह विफलता को उजागर करती है. जुलाई में छात्रों के बीच वितरित होने वाली नोटबुक और किताबें कबाड़ की दुकान पर मिल रही हैं. (नीचे भी पढ़े)

इससे यह साफ है कि शिक्षा विभाग में बिचौलियों और माफिया का बोलबाला है और सरकार का सिस्टम फेल है. प्रेस वार्ता के दौरान डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने सरकार से तीन प्रमुख मांग का जिक्र किया, जिनमें इंटर में नामांकन के लिए राज्य सरकार स्पष्ट रूप से सार्वजनिक करे कि कौन-कौन से स्कूलों या कॉलेजों में किस संकाय में कितनी सीटें उपलब्ध हैं. सेकंड ईयर के विद्यार्थियों का समायोजन कहां होगा और उनकी पढ़ाई कैसे चलेगी, यह सरकार तत्काल बताए. डिग्री कॉलेजों में अनुबंध पर कार्यरत शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों के भविष्य को लेकर सरकार से ठोस निर्णय लेने की मांग रखी. प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने कहा कि आज जरूरत है कि झारखंड सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे और नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शीघ्र, पारदर्शी और सार्वजनिक कार्ययोजना घोषित करे. उन्होंने कहा कि अधिकांश गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थी सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ते हैं और यही वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है. झारखंड के विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में है और इसकी सीधी जिम्मेदार हेमंत सरकार की शिक्षा के प्रति लापरवाही है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण
खबर

East singhbhum district international agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन का 8 दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य समापन, 50 वर्षीय दंपतियों का सम्मान और पुरस्कार वितरण

October 10, 2026
Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला
खबर

Jamshedpur mgm hospital problem : एमजीएम अस्पताल में इलाज में कोताही व परिजनों से दुर्व्यवहार पर मानगो झामुमो में रोश, पार्टी कार्यकर्ताओं का दल अधीक्षक से मिला

October 10, 2026
Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द
खबर

Jamshedpur rural one arrested with wood loaded  pick up van : चाकुलिया वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी से लदा पिकअप वैन पकड़ाया, पुलिस ने मामला वन विभाग के किया सुपुर्द

October 10, 2026
Next Post

jamshedpur east mla purnima : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित परिवारों से मिलकर जताई संवेदना, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

jamshedpur kps burmamines : केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइंस में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का हुआ आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित

jamshedpur tmh death case : टीएमएच में बुजुर्ग की मौत के मामले में टाटा स्टील का स्पष्टीकरण, सांस की नली में खाना जाने से हुई मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur bjp rural : पूर्वी सिंहभूम जिले में बालू की तस्करी और जंगलों की अवैध कटाई का मुद्दा गरमाया, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

Jamshedpur agrawal yuva manch ration donation : जमशेदपुर अग्रवाल युवा मंच ने अग्रसेन जयंती पर इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान, समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना को प्रोत्साहित करना था उद्देश्य

Jamshedpur agrasen jayanti celebration : महाराजा अग्रसेन जयंती पर ‘अग्रसेन परमार्थ भोज’ का हुआ आयोजन, पुरोहितों ने की महाराजा अग्रसेन की पूजा-अर्चना, 61 ब्राह्मणों को कराया गया भोजन,  वस्त्र एवं दक्षिणा देकर किया गया सम्मानित

Jamshedpur bjp sonari : भाजपा सोनारी मंडल ने किया सेवा ही मेरा योगदान कार्यक्रम आयोजित, पीएम मोदी के कार्यों की सराहना

Jamshedpur traffic police road safety campaign : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस ने साकची गोलचक्कर पर चलाया सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों को बांटे गए हेलमेट

Jamshedpur bjp parsudih : भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News