रामगोपाल जेना/चाईबासा : सोनुआ बाजार मेन रोड में एक एलपीजी गैस सिलेंडर ट्रक ने एक स्कूटी को पीछे से धक्का मार दिया. ट्रक के धक्के से स्कूटी में पीछे बैठी महिला अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई एवं इसी बीच ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई. बाद में पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया. घटना मंगलवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे की है. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के मुताबिक सोनुआ थाना क्षेत्र कोंकुवा गांव की महिला मांदुई चाकी (पति गोपाल चाकी) अपने बेटे मरतम चाकी के साथ मंगलवार सुबह बाजार करने आई थी. इसी दौरान मां-बेटा सड़क किनारे खड़े थे. वहीं, पीछे से आ रहे एलपीजी गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने स्कूटी को धक्का मार दिया. घटना के बाद पूर्व विधायक गुरुचरण नायक व झामुमो नेता दीपक कुमार प्रधान, साधुचरण सामड़, केदारनाथ नायक ने सोनुआ थाना पहुंचकर मृतक के परिजनें को उचित मुआवजा दिये जाने की मांग की, जिसके बाद सीओ अनुज टेटे ने सरकारी प्रावधानों के मुताबिक मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया.




