रामगोपाल जेना/चाईबासा : रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से मंगलवार को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान सह आभार समारोह का आयोजन किया गया. सदर अस्पताल परिसर स्थित सभागार में आयोजित उक्त समारोह में सिविल सर्जन डॉ सुशांत माझी मुख्य अतिथि एवं उप सिविल सर्जन डॉ शिवचरण हांसदा विशिष्ट अतिथि थे. समारोह में शहर के प्रमुख चिकित्सकों एवं सदर अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों के साथ ही चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी गुलदस्ता एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में रोटरी क्लब के नव नियुक्त अध्यक्ष विकास दोदराजका ने अपने स्वागत भाषण में चिकित्सको एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के समाज को योगदान के लिए आभार प्रकट किया एवं रोटरी क्लब के संयोजन की जानकारी प्रदान की. उन्होंने बताया कि रोटरी क्लब चाईबासा की ओर से प्रत्येक वर्ष डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है. डॉक्टर हमारे समाज की मुख्य धुरी हैं जो स्वास्थ्य सेवा में समर्पण भाव से कार्य कर समाज में अतुलनीय योगदान करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ सुशांत मांझी ने सम्मान के लिए रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि डॉक्टर सदैव चाहते हैं कि लोग स्वस्थ रहें और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, इसी भाव से वे लोगों की सेवा में कार्यरत रहते हैं. ऐसे सम्मान से चिकित्सकों का मान और मनोबल बढ़ता है और वे ज्यादा उत्साह के साथ अपना कार्य कर पाते हैं. डॉक्टर भी समाज के अभिन्न अंग हैं. ऐसे सकारात्मक वातावरण वाले कार्यक्रमों से उन्हें ऊर्जा मिलती है. रोटरी क्लब के प्रति अपनी अपेक्षाओं को उन्होंने प्रकट करते हुए कहा कि क्लब समाज के ऐसे दायित्व का निर्वहन आगे भी करता रहे, इससे एक सकारात्मक माहौल और विचारधारा का प्रसार होता है. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर रोटरी क्लब की ओर से रक्तदान के प्रति निष्ठा भाव और सहज उपलब्धता के दृष्टिकोण से उरांव समाज के उप सचिव लालू कुजूर और उनके सदस्यों को भी सम्मानित किया गया. समारोह में में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी सम्मानित किया गया और शहर के प्रमुख चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, राजेश मेहता, रजनी मोहता, अभिषेक दोदराजका, सुषमा खिरवाल, नितिन दत्तानी, आयुष दोदराजका, प्रीति दोदराजका, केशव पिरोजीवाल एवं अस्पताल के डॉक्टरों में डॉ बैरियल मार्डी, डॉ गीता टुडू, डॉ शैलीन टोपनो, डॉ गणेश बिरुली, डॉ मीना कालुंडिया, डॉ भारती मिंज, डॉ प्रदीप्ति मांझी, डॉ सुजाता, डॉ संगीता और डॉ सौम्य सेनगुप्ता, डॉ राजेश कुमार, डॉ श्वेता सिंह, डॉ आर के सिंह, डॉ रानू सिंह, डॉ वीणा मूंधड़ा, डॉ विजय मूंधड़ा सहित प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

समारोह में अनिल शर्मा, सौरभ प्रसाद, सुनीत खिरवाल, अनिल शर्मा, महेश खत्री, गुरमुख सिंह खोखर, मदन गुप्ता, सुशील चौमाल, हर्ष मिश्रा, विष्णु भूत, विक्रम खिरवाल, रितेश मूंधड़ा, अभिषेक दोदराजका, रमेश दत्तानी, हिना ठक्कर, नीलेश दोदराजका सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे.




