देवघर: देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निदेशानुसार राजकीय श्रावणी मेला 2025 के सफल संचालन एवं यहां आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर पेड़ा, चूड़ा एवं ईलायचीदाना की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं दर निर्धारण किया गया है. ज्ञात हो कि बाबानगरी देवघर आने वाले श्रद्धालु बाबा को जलार्पण करने के पश्चात यहां से प्रसाद के रूप में पेड़ा-चूड़ा एवं ईलायचीदाना खरीदकर ले जाते हैं. ऐसे में हम सभी की जिम्मेवारी है कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित दर पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवायी जाये. साथ ही किसी थोक या खुदरा विक्रेता द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यहां आगन्तुक श्रद्धालुओं से पेड़ा-चूड़ा या ईलायचीदाना का निर्धारित दर से अधिक वसूल किया जाता है, तो ऐसा करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी. (नीचे भी पढे़ं)
खाद्य पदार्थों के मूल्य में सामान्य बढ़ोतरी की गयी सूची निम्न हैः
पेड़ा-800 ग्राम खोवा एवं 200 ग्राम चीनी= 400/- रूपये.
पेड़ा-700 ग्राम खोवा एवं 300 ग्राम चीनी= 360/- रूपये.
चूड़ा-रायपुर चुड़ा-5000 से 5500 रूपया प्रति क्विंटल एवं 80 रूपये प्रतिकिलो.
चूड़ा-वर्द्धमान चुड़ा-4800 से 5500 रूपया प्रति क्विंटल एवं 60 रूपये प्रतिकिलो.
ईलायचीदाना-5500 से 6000 रूपया प्रति क्विंटल एवं 80 प्रति किलोग्राम.











