जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला (जमशेदपुर) कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ग्रामीण क्षेत्र के दौरा के क्रम में मुसाबनी प्रखंड के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात किया तथा वहां की समस्याओं की जानकारी ली. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शत्रुघ्न प्रसाद, सूफी इरफान मुख्य रूप से थे. दौरे के क्रम में सर्व प्रथम आनंद बिहारी दुबे का काफिला मुसाबनी बाजार पहुंच कर वहां ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. इस दौरान बाजार के दुकानदारों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराए. श्री दुबे को बाजार परिसर में कचरे के ढेर को दिखाया गया,जिस पर त्वरित करवाई करते हुए उन्होंने अंचलाधिकारी से फोन पर बात कर तत्काल कचरा को हटाने का निर्देश दिया. स्थानीय गुलमोहर स्कूल की प्रिंसिपल ने भी जिला अध्यक्ष से भेंटकर समस्याएं बताई. (नीचे भी पढ़ें)

श्री दुबे ने स्कूल परिसर में ब्लीचिंग का छिड़काव हेतु स्कूल को ब्लीचिंग प्रदान किया. कांग्रेस जिला अध्यक्ष का काफिला महुलबेड़ा धुनिया बस्ती पहुंचा, जहां महिलाओं ने उन्हें पानी निकासी की समस्याओं से अवगत कराया तथा बताया कि यहां बिजली का खंबा नहीं होने के कारण तार जमीन पर झूल रहा है. कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. इस पर अध्यक्ष ने बिजली विभाग के एसडीओ से फोन पर बातकर समाधान का निर्देश दिया. श्री दुबे ने उस इलाके में पूर्व से चल रहे सरकारी कार्यों का निरीक्षण भी किया तथा मोहम्मद नगर पहुंच कर वहां के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना. इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, मो इरफान, मो असगर, जुनेद,समीर, सोनू,मो असगर, महिला नेत्री सबनम परवीन आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.











