जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन की ओर से तुलसी जयंती समारोह के तहत रविवार, 6 जुलाई को महाविद्यालय एवं विद्यालय स्तर के छात्र-छात्राओं के लिए निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ. ‘लोकनायक तुलसीदास’ एवं ‘रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का राष्ट्रीय चरित्र’ विषय पर आयोजित उक्त निबन्ध प्रतियोगिता में नगर के 6 महाविद्यालयों एवं 28 विद्यालयों के कुल 257 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. यह कार्यक्रम प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तुलसी भवन के अलावा बागबेडा स्थित ‘सरस्वती शिशु मंदिर’ में भी आयोजित की गई. (नीचे भी पढ़ें)

संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ. प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक के रूप में यमुना तिवारी व्यथित, डॉ रागिनी भूषण, डॉ अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, वीणा पाण्डेय ‘भारती , कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डॉ उदय प्रताप हयात, अशोक पाठक ‘स्नेही’, रीना सिन्हा, सुरेश चन्द्र झा, राजेन्द्र राज, नीलिमा पाण्डेय, बसंत जमशेदपुरी , शकुंतला शर्मा, अनीता निधि, माधुरी मिश्रा, जितेश तिवारी, मनीष सिंह वंदन, हरभजन सिंह रहबर, नीलाम्बर चौधरी, सुजय कुमार एवं राजेश कुमार साहू सक्रिय रहे. मौके पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक एवं शिक्षक – शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे. प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं उपहार प्रदान किये गये.











