जमशेदपुर : पर्यावरणीय सस्टेनेबिलिटी और सामुदायिक सहभागिता के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता के तहत, टाटा स्टील ने वन महोत्सव 2025 के अवसर पर स्थानीय पत्रकारों के सहयोग से आईएसडब्ल्यूपी (तार कंपनी) सी2 क्वार्टर, जमशेदपुर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया. टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुन्दरा रामम पत्रकारों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और प्रकृति संरक्षण में नागरिकों एवं संस्थानों की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया. इस अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल की जनरल मैनेजर – मेडिकल सर्विसेज, डॉ. विनीता सिंह तथा टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नू भी उपस्थित थे. इनके अलावा टाटा स्टील के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 पौधे लगाए गए, जिससे हरित आवरण और पर्यावरणीय जागरूकता के महत्व को सशक्त रूप से रेखांकित किया गया. इस पहल में मीडिया प्रतिनिधियों और टाटा स्टील लीडरशिप की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. टाटा स्टील इस प्रकार की हरित पहलों के माध्यम से सततता और जैव विविधता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार निभा रही है, और समुदायों में पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति को प्रोत्साहित कर रही है. टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज ने वन महोत्सव 2025 के अवसर पर पर्यावरणीय संरक्षण और सतत विकास की भावना को समर्पित सप्ताहव्यापी वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है. यह अभियान 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है, जो टाटा स्टील की पर्यावरणीय जिम्मेदारी को दर्शाता है. “ग्रीनोवेशन – जहाँ स्टील और सस्टेनेबिलिटी मेल है” पहल के अंतर्गत यह प्रयास न केवल हरित भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जागरूकता और भागीदारी की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करता है.











