जमशेदपुर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रोचेष्ठा ग्रुप के सदस्यों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती से 15 अगस्त स्वाधीनता दिवस तक प्रत्येक रविवार को गांव में वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत रविवार को किया गया. आज प्रथम दिन प्रोचेष्टा ग्रुप ने नूतनडीह और हुरलूंग गांव में 10-10 पौधे दो जिम्मेदार ग्रामीण को लगाने के लिए दिए.10 फलदार पौधा उप मुखिया निरंजन रुही दास और 10 फलदार पौधे शिवचरण लोहार को सौंपा गया. (नीचे भी पढ़े)

इस बार इस अभियान में 100 से ऊपर फलदार वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है. गांव के फसल से शहर को जोड़ने का यह प्रयास प्रशंसनीय है. प्रत्येक रविवार को इस ग्रुप के सदस्य उचित गांव का चुनाव कर वृक्षारोपण करते हैं. इस बार ग्रुप ने निर्णय किया है कि हर वर्ष की तरह छायादार वृक्ष नहीं लगा कर फलदार वृक्ष ही लगाए जाएंगे. आज के कार्यक्रम में हुरलूंग पंचायत की पूर्व मुखिया श्रीमती आशा देवी और उप मुखिया निरंजन रुही दास भी शामिल थे. प्रोचेष्टा ग्रुप के वॉलिंटियर्स में सुब्रत दास, अजय दास, दीपांकर प्रमाणिक, गोविंद विश्वास, गीतिका विश्वास, सौरव मजूमदार, सौरभ घोष, अरिजीत जय सेनगुप्ता, केके दुबे, संतोष कुमार, उदय, रमेश बनर्जी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे. प्रोचेष्टा ग्रुप के इस अभियान को उपस्थित लोगों ने दिल से सराहना की और पर्यावरण को बचाने की दिशा में उनके इस कदम की भूरी भूरी प्रशंसा की.











