रांची : झारखण्ड का पहला विक्ट्री इंटरनेशनल का फैक्ट्री आउटलेट रातू रोड कमरे, रांची में इवटरिया डायरेक्टर शिवेंद्र अनुराग द्वारा खोला गया. उद्घाटन में विक्ट्री इंटरनेशनल के डाइटेक्टर संजय पोपली ने कहा कि झारखण्ड का पहला ई रिक्शा का फैक्ट्री आउटलेट है, जहां ग्राहकों को फैक्ट्री के कीमत पर इलेक्ट्रिक रिक्शा और इलेक्ट्रिक ऑटो उपलब्ध होंगे. उद्घाटन समारोह में उद्घाटनकर्ता ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थी. वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं भारत सरकार के पूर्व गृह मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहे. विधि-विधान से फीता काटकर उद्घाटन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने इलेक्ट्रिक वाहनों से होने वाले फायदों और प्रदूषण मुक्त झारखण्ड की सराहना की. इस अवसर पर जमशेदपुर जिला कांग्रेस के सचिव अमित श्रीवास्तव, विक्ट्री इंटरनेशनल के ईस्ट इंडिया के डिस्ट्रीब्यूटर रन टोटो के सीइओ सन्नी सानन और गीतेश सिंह और संजय सिंह, पप्पू मिश्रा, जगमोहन देवगन, सुप्रिया दास, संजय कुमार, अमरीश पांडेय आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. अतिथियों ने ई-रिक्शा के बारीकी को साझा किया, साथ ही कहा कि झारखण्ड में रोजगार एवं आम जनता को सस्ती यातायात उपलब्ध होगा.



