आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने घर का ताला तोड़कर गहना और अन्य सामानों की चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चांदी, तांबा, पीतल के बर्तन, मूर्तियां, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है.(नीचे भी पढ़े)
गिरफ्तार आरोपियों में राजू लोहार, रोहित दास, अंकित हेसा, वीरेन्द्र प्रसाद और मो. फारुक शामिल हैं. इनमें राजू लोहार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस ने इनके पास से चांदी का गिलास, प्लेट, तांबे का दीपक और प्लेट,आर्टिफिशियल हार सेट, पीतल के गिलास, लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्तियां, तांबा का लोटा, नटराज की मूर्ति, एलुमीनियम की ओखली, गैस चूल्हे के बर्नर, पूजा की घंटी समेत कई अन्य सामान बरामद किए हैं. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी दल में आदित्यपुर थाना के कई पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे.



