जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर में हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा किया है. इस घटना में तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं उनके पास से पिस्टल, खोखा और कारतूस बरामद किया गया. इसे लेकर जमशेदपुर एसपी कुमार शिवाशीष ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्त अभियुक्तों में मानगो क्रॉस रोड निवासी शाहीद अली उर्फ काला बाबू (27), मो महबूब उर्फ टींकू (27) और फैशल अख्तर (24) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं अली उर्फ काला और मो महबूब के खिलाफ कई मामले पूर्व में भी दर्ज है. घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है. इस मामले में मो अली ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि था कि मानगो जवाहरनगर में दो गुटों के आपसी विवाद चल रहा था, जहां बीच बचाव करने गए मो अली को निशाना बनाते हुए क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गयी थी. फिलहाल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया है.



