गालूडीह: बैंक ऑफ इंडिया गालूडीह शाखा के बीसी कृष्णा पातर द्वारा बुधवार को हेंदलजुड़ी पंचायत के हलुदबनी सबर बस्ती में शिविर लगाकर पांच आदिम जनजाति सबरों का बचत खाता खोला गया. इस दौरान बीसी कृष्णा पातर ने सबरों को अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य बैंक से संबंधित स्कीम की जानकारी दी. इस मौके पर मुखिया मिर्जा हांसदा, साख फाउंडेशन के सीएलएफ ट्रेनर हितेश्वर पॉल, बीसी कृष्णा पातर आदि उपस्थित थे.



