बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अतंर्गत मधुआबेड़ा, कुलियंक, मोहनपुर, डिंगाशाई मौजा में स्वर्णरखा नदी अभिशाप बन गयी है. बरसात के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ गया है. नदी का जलस्तर वृद्धि होने के कारण तेजी से मिट्टी कटाव हो रहा है. इससे सबसे ज्यादा गांव के किसानों की 15 से 20 फिट जमीन कट कर नदी में समा जा रही है, जिससे जमीन मालिक काफी चिंतित हैं. इनकी जमीन का कोई चिह्न बच ही नहीं रहा है. किसानों का कहना है कि यही हाल रहा, तो फसल से लहलहाते काफी खेत नदी में समा जायेंगे. यदि कटाव की वर्तमान दर जारी रहा, तो बहुत जल्द ही स्वर्णरखा नदी गांवों तक पहुंच जाएगी. किसानों का कहना है की कई बार जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से मांग रखी थी कि नदी के किनारे पत्थर की बैरिकेट देकर तटबंध बनाने का कार्य करें, नही तो गांव डूबेगा और गांव का नामो निशान मिट जाएंगा.



