जमशेदपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई एवं राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के तत्वावधान में समाजसेवी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के पेट्रॉन कृष्ण मुरारी गुप्ता के 75वें जन्मदिन पर 776वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र का शुभारंभ हुआ. रेड क्रॉस के पेट्रॉन कृष्ण मुरारी गुप्ता, मालती गुप्ता, प्रशान्त कुमार, तृष्णा, डॉ निशान्त कुमार, अन्नी गुप्ता, गणेश राव एवं जानकी देवी ने बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर का फीता काट कर सत्र का विधिवत शुभारंभ कराया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव, बिजय कुमार सिंह, डॉ. बीपी सिंह, वरीय सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, राकेश मिश्र, अशोक कुमार सिंह, राजेश मोहन प्रसाद आदि भी उपस्थित रहे. राजस्थान सेवा सदन, द्रौपदी देवी चिमनलाल भालोटिया फैमिली ट्रस्ट एवं जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से कृष्ण मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में आयोजित नेत्र शिविर में आज 26 नेत्र रोगियों का नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ पूनम सिंह, डॉ. विवेक केडिया, डॉ. राशि वर्मा एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय दल ने राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के ऑपरेशन थियेटर में ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण किया. (नीचे भी पढ़ें)

पेट्रॉन कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपने पूरे परिवार के साथ उपस्थित होकर नेत्र रोगियों के बीच केक काट कर अपना जन्मदिन मनाया और सभी के साथ खुशियां बांटीं. उन्होंने नेत्र रोगियों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की शुभकामना भी दी. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर आवश्यक दवा, चश्मा प्रदान कर एवं आंखों की देखभाल की जानकारी देकर विदाई की जाएगी. ऑपरेशन सत्र के दौरान कार्यकर्ता अशोक कुमार घोषाल, दीपक शर्मा, राजू बिन्द, विधायक विश्वास, राधेश्याम कुमार, आशीष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.


