रांची : यहां मोराबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम के कबड्डी इनडोर स्टेडियम में रविवार को झारखंड कबड्डी टीम का चयन शिविर आयोजित हुआ. इस आयोजन में महिला एवं पुरुष, दोनों ही वर्गों के विभिन्न खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. आयोजन की मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुजाता कछप उपस्थित रहीं. उनकी मौजूदगी में खिलाड़ियों का चयन हुआ. पुरुष वर्ग की नई टीम में सनोज महतो( कप्तान), मुकेश कंचन, पवन लकड़ा, मुकेश कुमार, भोला लकड़ा, चंदन लोहरा, विपिन कुमार, कमलेश उरांव, राकेश रंजन, प्रमोद कुमार, जेम्स लकड़ा, परशेंद इंद, राजू महतो एवं राजेश मेहता शामिल किये गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं महिला वर्ग में महिमा उरांव (कप्तान), प्रतिमा तिर्की, संयुक्ता एक्का, अंसुता टोप्पो, अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, पुष्पा मिंज, सरिता भूट कुमारी, सुनीता कुमारी, शकुंतला लकड़ा, पूनम कुमारी एवं जयश्री कुमारी का चयन किया गया है. यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के कोयंबटूर में 22 अगस्त से 24 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाला है. खिलाड़ियों ने बताया कि इस बार फिर पूर्व की भांति हमारी झारखंड टीम स्वर्ण लेकर लौटेगी. सभी खिलाडियों को सचिव सरिता सिन्हा, अध्यक्ष राहुल मेहता, उपाध्यक्ष पतरस तिर्की ने सुभकामनाएं दीं.




