जादूगोड़ा : यूसिल की सात यूरेनियम प्रोजेक्ट के विस्थापित कमिटी की ओर से नरवा पहाड़ स्थित हाड़तोपा पंचायत भवन में वर्षो बाद शनिवार को एकजुट हुए और बैठक कर जल्द यूसिल के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने का फैसला लिया. इस बात पर नरवा पहाड़ विस्थापित कमिटी के अध्यक्ष बुधराय किस्कू ने कहा कि कंपनी प्रबंधन समझौते के बाद भी विस्थापितों की मांगों को पूरा नहीं करती है. उन्होंने कंपनी के वायदा खिलाफी पर यूसिल प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी जताई और एक जुट होकर जल्द अपने हक के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया. उन्होंने आगे कहा कि दो सप्ताह बाद इसी मुद्दे पर दोबारा बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा. (नीचे भी पढे़ं)

इस मौके पर राजदोहा के माझी बाबा माझी युवराज टुडू ने कहा कि अपने बच्चों के भविष्य के लिए विस्थापित एकजुट हो रहे है. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी अपने वायदे से मुकर जाती है. यह ठीक नहीं है. कंपनी के इसी बीमारी का इलाज करना होगा. दलाल का भी इलाज करने की जरूरत है. अंत में उन्होंने इस बैठक को बड़ी उपलब्धियां बताया.
नरवा पहाड़ विस्थापित कमिटी के अध्यक्ष बुधराय किस्कू ने कहा कि जब तक यूसिल विस्थापितों की जमीन रखेगी तब तक उसे पीढ़ी दर पीढ़ी नौकरी देनी होगी, जिसको लेकर सभी विस्थापितों को एक जुट होने का आह्वान किया. विस्थापित नेता गाजिया हांसदा ने भी इस सभा को संबोधित किया कहा कि यूसिल समझौत के बाद उनकी मांगों को अधर में लटका देती है, जिसको लेकर कितना भी पत्राचार करे कोई फायदा नहीं होता. कंपनी को सेवानिवृत के बाद नियोजन, डेट केस को प्राथमिकता देना होगा, जिसको लेकर कमिटी आगे जोरदार आंदोलन करेगी. (नीचे भी पढे़ं)
बैठक में उपस्थित विस्थापित कमिटी : इस बैठक में बागजाता, नरवा पहाड़, चाटीकोचा, तूरामडीह, पुड़िहासा के विस्थापित व प्रभावित कमिटी की ओर से माझी बाबा माझी युवराज टुडू, मोची राम सोरेन (नरवापहाड़ विस्थापित कमिटी अध्यक्ष), बुढ़ान मुर्मू (नारवा पहाड़), पर्वत किस्कू, बुधराय किस्कू, भोक्ता हासदा (पूड़ी हासा), झांनो दिग्गी, शकुन पाड़िया, नूना राम सोरेन (चाटी कोचा), मोची राम सोरेन (चाटीकोचा ), गुमदा सोरेन , ग्राम प्रधान मेघराय हांसदा, मोची राम हांसदा, भोगला मार्डी, गांजिया हांसदा, दसमत मुर्मू, भोगता हांसदा, चैतन्य मार्डी, गाजिया हांसदा समेत काफी संख्या में विस्थापितों ने हिस्सा लिया.











