रांची : कोल्हान समेत झारखंड में लगातार दो दिनों से रूक रूकर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. वहीं पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला जिला में 192.6 एमएम रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर में 69.6 एमएम बारिश दर्ज की गयी. शनिवार को इन दो जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार रविवार और सोमवार को कुछ जिले में ही बारिश की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा. वहीं वज्रपात के समय घर से बाहर नहीं जाने की सलाह दी गयी है. इसके पश्चात 29 जुलाई को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट – शनिवार को मौसम विभाग ने धनबाज और जामताड़ा में भारी बारिश का अनुमान लगाया है. इसे लेकर तत्कालिक चेतावनी जारी की गयी है. जिसमें अगले तीन घंटे के भीतर मघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना जारी की गयी है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें. वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर शरण ले. पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों से दूर रहें. (नीचे भी पढ़ें)
रांची समेत इन 13 जिलों में 29 जुलाई को येलो अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राजधानी रांची, सिमडेगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में बारिश का अनुमान है.











