जमशेदपुर : जमशेदपुर एंगलिंग क्लब का जुबिली पार्क के जयंती सरोवर में 29 जुलाई को एकदिवसीय जेआरडी टाटा स्मृति एंगलिंग प्रतियोगिता आयोजित किया जायेगा. इस क्लब की स्थापना 1947 में हुई थी. यह वार्षिक आयोजन भारत रत्न जेआरडी टाटा की जयंती के अवसर पर किया जाता है, ताकि उनके अभूतपूर्व योगदान और विरासत को श्रद्धांजलि दी जा सके. यह प्रतियोगिता क्लब की एक समर्पित परंपरा बन गई है, जो वर्षों से इस महान दूरदर्शी नेता को सम्मानित करने हेतु आयोजित होती आ रही है. प्रतियोगिता सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी और सीट आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
प्रवेश शुल्क 5000 रुपये (2 रॉड्स के लिए) रखा गया है और प्रविष्टि की अंतिम तिथि 27 जुलाई है. प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार 51,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 35,000 रुपये, तृतीय पुरस्कार 25,000 रुपये, चतुर्थ पुरस्कार 10,000 रुपये और पंचम पुरस्कार 5,100 रुपये शामिल है. जमशेदपुर एंगलिंग क्लब सभी मत्स्य प्रेमियों एवं आम नागरिकों को इस रोचक और पारंपरिक आयोजन का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित करता है. अधिक जानकारी के लिए लोग इस फोन नंबर पर संपर्क कर सकते है. +91 98351 41193 / 92346 86390.











