जमशेदपुर : जमशेदपुर में मोदी पार्क के समीप स्थित गोलचक्कर पर रविवार को एक सड़क दुर्घटना में सफेद रंग की अर्टिगा और काले रंग की क्रेटा कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफी तेजी से आ रही क्रेटा कार मोड़ पर अचानक अर्टिगा से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा. (नीचे भी पढ़ें)

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार सवार युवकों की पहचान करने की कोशिश में जुटी है. सौभाग्यवश इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई.



