सरायकेला : झारखंड मुक्ति मोर्चा के आदित्यपुर इमली चौक स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को सम्मान समरोह का आयोजन किया गया जिसमें युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर भुगलू सोरेन उर्फ़ डब्बा सोरेन का स्वागत किया गया. बता दें कि युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा होते ही पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल बन गया. कार्यकर्ताओं और नेताओं ने माला, गुलदस्ता, गुलाल और मिठाइयों के साथ नए जिला अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर भुगलू सोरेन ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने और पार्टी के हित में सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे. इस अवसर पर गणेश महाली, सुशीला, अंजना सिंह, सोनामनी देवी, तारा दत्ता, मालती सरदार, कल्पना महतो बेला गोराई, मुन्नी सोय, बेबी कुर्ती, सुनीता विरुवा, वीरेंद्र प्रधान, राजेश लाहा, वीरेंद्र गुप्ता, लालबाबू सरदार, बनमली दास, बबलू, बुधराम बेसरा, विकास तिवारी, मोहर्रम अंसारी, कोमल गोप, डोनाल्ड मंडल सहित पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे.



