जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार जीत गये है. उन्होंने झामुमो समर्थित प्रत्याशी भुगलु सोरेन को 7795 मतों से पराजित कर दिया. संजय सरदार को कुल 24,615 मत प्राप्त हुए, जबकि भुगलू सोरेन को 16,820 मत मिले. चुनाव में बारी सोरेन को 3776, बास्को बेसरा को 7787, विनोती हांसदा को 5430, भुगलू सोरेन को 16820, रवींद्र बास्के को 3693, रमेश बलमुचु को 1572, सकला मार्डी को 1773, सावित्री लेयांगी को 7905 और संजय सरदार को 24615 मिला. संजय सरदार 7795 वोट से जीते. संजय सरदार ने कहा कि यह जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत की जीत है. (नीचे भी पढ़ें)
आदित्यपुर के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी. इस चुनाव में वार्ड सदस्य में कई बड़े चेहरे को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. आदित्यपुर नगर निगम की अध्यक्ष रह चुकी रीता श्रीवास्तव वार्ड 29, पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह वार्ड 30 और पूर्व उपमेयर अमित सिंह बॉबी अपना अपना चुनाव हार गये. उपमेयर बनने का उनका सपना टूट गया. दूसरी ओर, इस चुनाव में ईंचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के भतीजे अंकुर सिंह को जीत मिली. वे वार्ड नंबर 18 से चुनाव जीत गये.



