आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम में मेयर का चुनाव रोचक होता जा रहा है. तीन लोगों ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया. वहीं, एक उम्मीदवार का नामांकन को इसलिए खारिज कर दिया गया क्योंकि उसके तीन बच्चे है. यह वार्ड सदस्य का उम्मीदवार था. वहीं, मेयर का चुनाव लड़ रहे भुगलु सोरेन के जुड़वा बच्चा होने के बावजूद उसको योग्य माना गया है. दूसरी ओर, झामुमो ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के विधानसभा सीट पर आदित्यपुर नगर निगम का चुनाव जीतने के लिए जोर लगा दिया है. मेयर प्रत्याशी भुगलु सोरेन का झामुमो ने समर्थन किया है. वहीं, झामुमो के नेता (पहले भाजपा में थे) गणेश महाली की पत्नी शकुलंतला महाली, प्रभासिनी कालुंडिया और सनातन हांसदा ने अपना नामांकन वापस ले लिया. (नीचे भी पढ़ें)
इस तरह मेयर के पद पर अब कुल 9 प्रत्याशी मैदान में बचे है. वर्तमान में मेयर पद पर रविन्द्र बास्के, रमेश बालमुचु, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी, संजय सरदार, बारी सोरेन, बास्को बेसरा, बीनोती हांसदा और भुगलू सोरेन चुनाव मैदान में है. दूसरी ओर जुड़वा बच्चे के कारण नामांकन रद्द होने के खिलाफ अब वार्ड संख्या 24 के उम्मीदवार अभी मुखी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला लिया है.

















