जमशेदपुर : टाटा स्टील लिमिटेड के टिनप्लेट डिवीजन, सीआरएम मैकेनिकल मेंटेनेंस में विश्वकर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई. इस अवसर पर मैकेनिकल मेंटेनेंस विभाग के डिपार्टमेंट हेड धर्मेंद्र कुमार, यूनियन कमेटी मेंबर नवजोत सिंह सोहल एवं पी. रवि शंकर की गरिमामयी उपस्थिति रही. पूजन विधि पंडित सूत्रीधर मिश्रा द्वारा संपन्न कराई गई तथा जयप्रकाश कुमार ने जजमान के रूप में पूजा-अर्चना का निर्वहन किया कार्यस्थल के रक्षक भगवान विश्वकर्मा से विभाग की प्रगति, सुरक्षा और समृद्धि की मंगल कामनाएं की गईं. (नीचे भी पढ़ें)

अधिकारी एवं कर्मचारी साथी एकजुट होकर श्रद्धा और उत्साह के साथ इस शुभ अवसर में सम्मिलित हुए. इस मौके पर एग्जीक्यूटिव इंचार्ज उज्जवल चक्रवर्ती, चीफ वर्क्स सौरज्योति डे तथा चीफ सीआरएम उत्तम मिश्रा सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे.



