जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के लाल बिल्डिंग के पास बुधवार की रात एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. युवक बागबेड़ा के रहने वाले पोपो मुंडा है जिसके पैर में गोली लगी है. उसको तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और वहां से भाग निकले. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को तलाश रही है.




