जमशेदपुर : टाटा स्टील के विभिन्न विभागों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महामंत्री सतीश सिंह समेत पूरी टीम ने पूरे कंपनी के विभिन्न प्लांट का भ्रमण किया. टाटा स्टील के प्लांट के भीतर के अलावा इन लोगों ने ट्यूब डिवीजन, सीआरएम बारा समेत अन्य प्लांट का भी दौरा किया और विश्वकर्मा पूजा में शामिल हुए. लेकिन सिंटर प्लांट में यूनियन के लोग शामिल नहीं हुए. वहां के उच्च अधिकारियों के सहयोग के कारण यूनियन के कोई नेता वहां नहीं गए. (नीचे भी पढ़ें)

सीआरएम बारा में टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चैतन्य भानु ने शिरकत की और जीरो एक्सीडेंट पर जोर दिया और मंगल कामना की. दूसरी ओर, फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल के सेंट्रल विश्वकर्मा पूजा इस बार धूमधाम से मनाया गया. जहा पहलगाम टेररिस्ट अटैक और इंडियन आर्म्ड फोर्स का पलटवार ऑपरेशन सिंदूर का डैकोरेशन काबिले तारिफ रहा. साथ ही देशहित में टाटा के योगदान को भी दर्शाया गया और रतन टाटा के पोर्ट्रेट में पर फूल चढ़ाया गया. (नीचे भी पढ़ें)

यह सजावट सच्चिदानंद, हिमाद्रि, ऋषव, कल्पना, दीपा यशस्वी, अंकिता, खुशी अन्य कलाकार की भूमिका सराहनीय रहा. पूरे पूजा में अलग अलग कमिटी ने अपना योगदान से सजावट, भोग वितरण, एवं सुरक्षा को ध्यान में रख के तमाम गेस्ट से काफी प्रशंसा बटोरे. इस पूजा को सार्थक बनाने में एफएमएम हेड विमल कुमार मिश्रा, और कई अधिकारी की अहम भूमिका रही. सबसे अलग पूजा पंडाल एफएमएम, डब्लूआरएम एंड न्यू बार मिलल का था.



