जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित ट्यूब मेकर्स क्लब के कर्मचारियों का वर्ष 2024 – 2025 का बोनस संपन्न हुआ. कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन एवं ट्यूब मेकर्स क्लब के प्रबंधन के बीच इस समझौते के तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 22022 रुपए एवं अधिकतम 57788 रुपए बोनस की राशि दी जाएगी. प्रबंधन के प्रेसिडेंट संजय साहनी, सचिव दिनकर आनंद, रिचा केडिया एवं यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, सह अध्यक्ष बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह के साथ पुलक मेथी, कमेटी मेंबर बी आर मिश्रा एवं पीटर एंनाटो ने समझौते पर हस्ताक्षर किए. वर्तमान में आवश्यकता अनुसार क्लब में बहुत सारे नवीनीकरण के कार्य हुए हैं. साथ ही कर्मचारियों के भी वेलफेयर के काम किए गए हैं. इस बात की चर्चा की गई कि मेडिकल से संबंधित जो इंश्योरेंस कराया गया था, उसे दो कर्मचारियों को 200000 रूपये से ज्यादा की राशि मेडिकल इंश्योरेंस द्वारा मदद की गई है. यूनियन अध्यक्ष ने यह कहा कि प्रबंधन के साथ मिलकर कर्मचारी सहयोग करेंगे और क्लब को उच्चतम ऊंचाई तक पहुंचाया जाएगा.




