• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 2, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur bjp : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, राजनीतिक सफर एवं उपलब्धि पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने लगाई भव्य प्रदर्शनी, सांसद विद्युत महतो ने किया लोकार्पण, रविवार को राजस्थान भवन में आयोजित होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

September 20, 2025
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से शनिवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी के संघर्ष, सेवाभाव और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को दर्शाती एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई. प्रदर्शनी का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई समेत अन्य नेताओं ने संयुक्त रूप से किया. नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर वर्तमान राजनीतिक स्थिति को दर्शाती हुई प्रदर्शनी में अलग-अलग चित्र के जरिए उनके संघर्षों और राजनीतिक उपलब्धियों के साथ केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं इनके लाभ को दर्शाया गया है. प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण विकसित भारत की झलक है, जिसमें रक्षा, शिक्षा, विज्ञान, कृषि, रोजगार, विदेश नीति और सार्वजनिक विकास जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को दिखाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

इसमें यह भी दर्शाया गया कि किस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यक्षमता, वैश्विक प्रभाव और निर्णय शक्ति ने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान के रूप में स्थापित किया है. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सेवा ही जीवन का लक्ष्य रहा है. राष्ट्र सेवा और समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की सेवा का भाव बचपन से ही उनके मन में रहा है. उनका जीवन सेवा और समर्पण का प्रतीक है. विद्युत महतो ने पिछले 11 वर्षों की उपलब्धियों को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की दर्ज़नों जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव आया है. वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बरकुंवर गागराई ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन, युवावस्था और राजनीतिक जीवन की छोटी से झलकियों को दर्शाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)

नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है. गुजरात से लेकर दिल्ली तक के लंबे राजनीतिक सफर में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी पारदर्शिता व सकारात्म सोच के साथ काम किया है. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महामंत्री अनिल मोदी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया. रविवार को राजस्थान भवन में आयोजित होगा स्वास्थ्य जांच शिविर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत चल रहे आयोजनों के क्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा रविवार सुबह 9 बजे से मानगो डिमना रोड स्थित राजस्थान भवन में एकदिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई जाएगी. फोर्टिस अस्पताल कोलकाता एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से आयोजित होने वाले इस शिविर में न्यूरोलॉजी, नेत्र जांच जेनरल फिजिशियन, नेफ्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी, ब्लड प्रेशर, सुगर, ऑर्थोपेडिक, बीएमआई, पीएफटी, पीडियाट्रिक, त्वचा संबंधी अन्य जांच नि:शुल्क की जाएगी और जरूरी दवाइयां भी दी जायेंगी. (नीचे भी पढ़ें)

इस कार्यक्रम के प्रभारी ब्रह्मानंद अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष गुप्ता को बनाया गया है. इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ तमाजीत चक्रवर्ती विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश भास्कर, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, मिथिलेश सिंह यादव, मनोज सिंह, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह, जिप सदस्य कुसुम पूर्ति, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, संजीव सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सुबोध झा, प्रेम झा, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, पोरेश मुखी, नीलू मछुआ, रमेश बास्के, उज्ज्वल सिंह, संजीत चौरसिया, किशोर ओझा, बबलू गोप, युवराज सिंह, पवन सिंह, अमित मिश्रा, पवन अग्रवाल, हरिकिशोर तिवारी, रामप्रसाद जायसवाल, चंचल चक्रवर्ती, आलोक वाजपेयी, प्रदीप मुखर्जी, शैलेश गुप्ता, तन्मय झा, चिंटू सिंह, राम सिंह मुंडा, सुमित शर्मा, कृष्णकांत राय, डॉ रानी ठाकुर, मीरा शर्मा, रेणु झा, मिष्टु सोना, मनोज सिंह, गणेश मुंडा व अन्य मौजूद रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

jamshedpur jmm leader wife last rituals : झामुमो नेता मोहन कर्मकार के श्राद्धभोज में जुटे सारे विधायक और मंत्री, सभी खास और आम ने दी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur jmm leader wife last rituals : झामुमो नेता मोहन कर्मकार के श्राद्धभोज में जुटे सारे विधायक और मंत्री, सभी खास और आम ने दी श्रद्धांजलि

November 2, 2026
Jamshedpur rural jdu conference : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, कहा – राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर, महिलाओं के लिए मांगा 35 प्रतिशत आरक्षण

jamshedpur poddar vaishya kalyan samiti- कोलकाता में 22 नवंबर को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के पदाधिकारी,पोद्दार समाज का वनभोज 10 जनवरी को
खबर

jamshedpur poddar vaishya kalyan samiti- कोलकाता में 22 नवंबर को प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पोद्दार वैश्य कल्याण समिति के पदाधिकारी,पोद्दार समाज का वनभोज 10 जनवरी को

November 2, 2026
Next Post

jamshedpur jugsalai mla inauguration : गोविंदपुर आजीविका महिला संकुल स्वावलम्बी सहयोग समिति की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए विधायक मंगल कालिंदी, सीएलएफ भवन का उद्घाटन

jharkhand ex cm meets central minister : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की मुलाकात, हुई चर्चा

jamshedpur church : परसुडीह संत रोबर्ट चर्च में मनाय रोबर्ट दिवस, विधायक मंगल कालिंदी हुए शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

चाकुलिया: मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दीपावली के पावन अवसर पर...

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घरेलू...

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Team Sharp Bharat D
October 31, 2026

जमशेदपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर एकता दौड़ का...

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिले के सभी मतदाताओं से अपील की जाती है कि सोशल मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित...

bihar ara news-  बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

जमशेदपुर/आरा : बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव अंचलाधिकारी वागिशा सिंह व कर्मचारी पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप लगाया...

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

by Team Sharp Bharat K
October 31, 2026

धनबाद: धनबाद के आईआईटी (आईएसएम) में शनिवार सुबह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर के छात्र माने राजकुमार प्रतीक की मौत...

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

Xavier public school govindpur : जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर में शिक्षकों ने एकता व अनुशासन का दिया संदेश, स्पीच, क्विज व अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों को पुरस्कृत कर बढ़ाया मनोबल

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 31 अक्टूबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े...

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

Xavier public school dorkasai : जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में मना राष्ट्रीय एकता दिवस, विभिन्न परिधानों के माध्यम से बच्चों ने दिया एकता का संदेश

by Team Sharp Bharat A
October 31, 2026

जमसेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर पब्लिक स्कूल डोरकासाई में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया. ज्ञात...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural- मारवाड़ी युवा मंच चाकुलिया संकल्प शाखा की पहल, दीपावली पर सामूहिक मिठाई एवं नमकीन का निर्माण, भट्टी पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

Saraikela police action : गम्हरिया थाने में महिला से दुष्कर्म के मामले में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Jamshedpur women’s university : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में समारोह पूर्वक मना सरदार पटेल जयंती सह राष्ट्रीय एकता दिवस. यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur citizens alert : जमशेदपुर में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का फर्जी संदेश भेजकर साइबर ठगी की आशंका, ऐसे किसी लिंक पर क्लिक नहीं करें

bihar ara news- बिहार के भोजपुर जिले के अगिआंव सीओ पर जमाबंदी में छेड़छाड़ का आरोप,जिलाधिकारी से शिकायत, लगायी न्याय की गुहार

IIT dhanbad incident-आईआईटी धनबाद में 8वीं मंजिल से गिरा छात्र, मौत, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर का था विद्यार्थी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News