जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा के गोविंदपुर आजीविका महिला संकुल स्वावलम्बी सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा वार्षिक आम सभा तथा सीएलएफ भवन का उद्घाटन का आयोजन छोटा गोविंदपुर बेसिक स्कूल में किया गया. भवन का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक जुगसलाई मंगल कालिन्दी के कर कमलों द्वारा किया गया. उक्त भवन कि स्थिति काफ़ी जर्ज़र थी जिसे महिलाओं द्वारा विधायक को अवगत कराया गया था. विधायक मंगल कालिंदी कि अनुशंसा पर वर्त्तमान डीडीसी रहे मनीष कुमार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-2025 कि डीएमएफटी फंड से इस योजना कि स्वीकृति दी गई थी. (नीचे भी पढ़ें)

मौके पर विधायक ने कहा कि भवन का निर्माण महिला सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करने और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए किया गया हैं. सीएलएफ भवन महिला सशक्तिकरण से जुड़े कार्यों को गति प्रदान करता हैं और महिलाओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने में मदद करेगा. मौके पर जिला पार्षद सदस्य परितोष सिंह और काफ़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. वहीं दूसरी और जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में बागबेड़ा आजीविका महिला संकुल स्वावलम्बी सहयोग समिति लिमिटेड, बागबेड़ा गोलमुरी सह जुगसलाई पूर्वी सिंहभूम का वर्षीक आमसभा बैठक रखा गया जिसमें मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए.



