जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की इतिहास ऑनर्स (तीसरे वर्ष, पांचवें सेमेस्टर) की छात्रा तानुश्री पात्रा का चयन प्रतिष्ठित ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप (एआइटीएससी) – 2025 के लिए हुआ है. यह कैंप सितंबर 2025 तक डीजी एनसीसी, दिल्ली छावनी, नई दिल्ली में आयोजित हुआ. सरायकेला खरसावां जिलांतर्गत कांड्रा निवासरी गोपीनाथ पात्रा की पुत्री तनुश्री तनुश्री ने बिहार एवं झारखंड निदेशालय का प्रतिनिधित्व करते हुए जजिंग डिस्टेंस (जेडीएफएस) इवेंट में भाग लिया. उन्हें बी एंड जे डीटीई (एसडब्ल्यू कंटिजेंट) की द्वितीय प्रभारी (2I/सी) नियुक्त किया गया तथा उन्होंने लाइन एरिया ब्रीफर की जिम्मेदारी निभाई. इस वर्ष बिहार एवं झारखंड निदेशालय से कुल 40 एसडब्ल्यू कैडेट्स का चयन विभिन्न इवेंट्स के लिए हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
इस उपलब्धि पर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की एनसीसी यूनिट की सीटीओ प्रीति ने कहा कि तनुश्री का ऑल इंडिया थल सैनिक कैंप के लिए चयन होना हमारे विश्वविद्यालय ही नहीं, पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है. उनकी लगन, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है. वे अन्य कैडेट्स के लिए प्रेरणा हैं.” कुलपति डॉ अंजिला गुप्ता ने तनुश्री को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए कहा – हमारे विश्वविद्यालय की एनसीसी कैडेट्स की निरंतर उपलब्धियां दर्शाती हैं कि जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में अनुशासन और उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा दिया जाता है. तनुश्री की यह सफलता विश्वविद्यालय और प्रदेश दोनों के लिए गौरव की बात है.”


