• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 6, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand proud : टाटा स्टील फाउंडेशन से जुड़ी जनजातीय समूह की छात्रा रश्मि बिरहोर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की मुलाकात, मैट्रिक और ग्रेजुएट दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास करने वाली पहली छात्रा बन गईं आदिम जनजातीय समूह की रश्मि

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन में झारखंड में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) समुदाय से ताल्लुक रखने वाली एक प्रतिभाशाली छात्रा रश्मि बिरहोर से मुलाकात की. रश्मि के साथ टाटा स्टील फाउंडेशन वेस्ट बोकारो के कम्यूनिटी डेवलपमेंट के असिस्टेंट मैनेजर दीपक कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद थे. रश्मि की यह प्रेरणादायक यात्रा टाटा स्टील फाउंडेशन की ‘आकांक्षा परियोजना’ के माध्यम से संभव हो सकी, जो बिरहोर समुदाय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर प्रदान कर उनके भविष्य को नई दिशा दे रही है. रश्मि बिरहोर ने इस अभूतपूर्व अवसर पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि वह अत्यंत गौरवांवित और आभारी हैं कि देश की राष्ट्रपति ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर न सिर्फ उनसे, बल्कि उनके माता-पिता से भी मुलाकात की. उन्होंने बताया कि श्रीमती मुर्मू ने उन्हें सहज महसूस कराया और उन्होंने संथाली भाषा में बातचीत की. रश्मि ने टाटा स्टील फाउंडेशन को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि ‘आकांक्षा परियोजना’ की बदौलत उन्हें शिक्षा का अवसर मिला, जिसने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी. (नीचे भी पढे़ं)

यह बदलाव सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार और समुदाय के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरा है. रश्मि ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत की है और आशा व्यक्त की कि उनकी कहानी उनके समुदाय के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी. रश्मि का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा जीवन को नई दिशा देने और नए अवसरों के द्वार खोलने में आधारशिला है. टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरव रॉय ने कहा कि हमें रश्मि पर बेहद गर्व है, न सिर्फ उसकी उपलब्धियों के लिए, बल्कि उन उम्मीदों और सपनों के लिए भी जिन्हें वह बच्चों की क्षमताओं और संघर्षों के प्रतीक रूप में दर्शाती है. रश्मि ने साबित किया है कि कठिन हालात किसी की क्षमता को तय नहीं करते. टाटा स्टील फाउंडेशन में हमारी शिक्षा संबंधी पहलों का मूल उद्देश्य भी यही है, हर बच्चे को समान अवसर मिले, उन्हें सीखने का बेहतर वातावरण मिले और वे अपने भविष्य को खुद गढ़ सकें. रश्मि की यात्रा ‘आकांक्षा’ से शुरू हुई थी, लेकिन उसकी प्रगति ने कई बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, उसे साकार करने और अपने सपनों को ऊंचाई देने के लिए प्रेरित किया है. (नीचे भी पढे़ं)

टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के जनरल मैनेजर अनुराग दीक्षित ने इस अवसर पर कहा कि यह टाटा स्टील और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के लिए गर्व का क्षण है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने झारखंड के रामगढ़ जिले की पीवीटीजी समुदाय से पहली स्नातक बनने वाली रश्मि बिरहोर से मुलाकात की. उन्होंने आगे कहा कि हम राष्ट्रपति के इस प्रेरणादायक पहल के लिए दिल से आभार प्रकट करते हैं. यह मुलाकात न केवल रश्मि के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, बल्कि यह सैकड़ों बच्चों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा भी देगी. रश्मि ने वर्ष 2017 में टाटा स्टील फाउंडेशन की ‘आकांक्षा परियोजना’ से जुड़कर अपनी शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत की. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा हजारीबाग के सेंट रॉबर्ट्स गर्ल्स स्कूल से पूरी की और इसके बाद हजारीबाग के जीएम इवनिंग कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के बल पर रश्मि रामगढ़ ज़िले के पीवीटीजी समुदाय से मैट्रिक और ग्रेजुएट दोनों परीक्षाएं सफलतापूर्वक पास करने वाली पहली छात्रा बन गईं. रश्मि की उपलब्धि ‘आकांक्षा परियोजना’ के दीर्घकालिक प्रभाव की एक सशक्त मिसाल है और यह दर्शाती है कि समावेशी शिक्षा किस तरह वंचित समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने और सशक्त बनाने की क्षमता रखती है. राष्ट्रपति के साथ रश्मि की मुलाकात जहां उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का जश्न है, वहीं यह पूरे पीवीटीजी समुदाय के युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और उम्मीदों को भी दर्शाती है. (नीचे भी पढे़ं)

रश्मि के परिवार में उनके पिता सुधांशु बिरहोर, माता सावा देवी और छोटा भाई मनीष कुमार शामिल हैं, जो वर्तमान में दूसरी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है. रश्मि की कहानी आदिवासी क्षेत्रों के सैकड़ों बच्चों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बन गई है, जो उन्हें बड़े सपने देखने और पूरे समर्पण के साथ शिक्षा के पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘आकांक्षा परियोजना’ का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के छात्रों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्रदान करना है. इस परियोजना के अंतर्गत छात्रों को आवासीय और गैर-आवासीय स्कूली शिक्षा, आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाता है. अब तक यह पहल 80 से अधिक बिरहोर छात्रों को झारखंड के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा जारी रखने का अवसर प्रदान कर चुकी है, जिससे न सिर्फ उनके भविष्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है, बल्कि पूरे समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता और विश्वास भी बढ़ा है.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural youth attacked : उल्दा से ड्यूटी कर लौट रहे दिगड़ी गांव के युवक पर चापड़ से हमला, घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांव के ही कुछ युवकों पर लग रहा है हमले का आरोप
खबर

Jamshedpur rural youth attacked : उल्दा से ड्यूटी कर लौट रहे दिगड़ी गांव के युवक पर चापड़ से हमला, घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, गांव के ही कुछ युवकों पर लग रहा है हमले का आरोप

October 6, 2026
Jamshedpur little flower student wins silver medal : टेल्को लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टेल्को चित्रगुप्त समिति ने दी बधाई
खबर

Jamshedpur little flower student wins silver medal : टेल्को लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र अर्णव ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में जीता रजत पदक, हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में 450 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, टेल्को चित्रगुप्त समिति ने दी बधाई

October 6, 2026
jamshedpur woman allegation-दो साल से कैंसर से जूझ रही महिला को अपनों ने साथ छोड़ा, भाई पर घर कब्जाने का आरोप, प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार
खबर

jamshedpur woman allegation-दो साल से कैंसर से जूझ रही महिला को अपनों ने साथ छोड़ा, भाई पर घर कब्जाने का आरोप, प्रशासन से लगायी न्याय की गुहार

October 6, 2026
Next Post

Jamshedpur chattisgadhi samity : छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल सोनारी का आयोजित हुआ भव्य राखी मेले सह प्रदर्शनी, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा - राखी मेला विभिन्न संस्कृतियों के लोगो को साथ लाता है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करता है

West singhbhum state youth congress : महादेवशाल धाम में शनि व रविवार को होगा भंडारे का आयोजन, प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से किया जाएगा भोग का वितरण

Jamshedpur jdu : जनता दल यूनाइटेड मानगो नगर निगम के उप प्रशासक से मिलकर समाधान के लिए दबाव बनाएगी, मानगो में जनसमस्याओं को लेकर जदयू की रणनीति तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Supreme Court new justice oath : सुप्रीम कोर्ट के तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, झारखंड के रहने वाले न्यायमूर्ति अपरेश सिंह समेत अन्य शामिल

Jamshedpur tata motors welcome ceremony : टाटा मोटर्स के फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत, दोनों ने सुरक्षा मानकों के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का किया आह्वान

jamshedpur rural- लघु सिंचाई विभाग की टीम ने बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिट्टी कटाव का किया निरीक्षण, उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Mtmh bonus agreement : एमटीएमएच के कर्मचारियों का हुआ बोनस, जानें कितने मिलेगी राशि, कितना पर हुआ समझौता

Adityapur youth run over by train identified : आदित्यपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवक की हुई पहचान, रेल पटरी के पास कचरा फेंकते ट्रेन की चपेट में आया सालडीह का सुरेंद्र दास

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Supreme Court new justice oath : सुप्रीम कोर्ट के तीन नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, झारखंड के रहने वाले न्यायमूर्ति अपरेश सिंह समेत अन्य शामिल

Jamshedpur tata motors welcome ceremony : टाटा मोटर्स के फ्रंट व रियर एक्सल फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत, दोनों ने सुरक्षा मानकों के साथ उत्पादन लक्ष्य पूरा करने का किया आह्वान

jamshedpur rural- लघु सिंचाई विभाग की टीम ने बहरागोड़ा के स्वर्णरेखा नदी के किनारे मिट्टी कटाव का किया निरीक्षण, उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया

Mtmh bonus agreement : एमटीएमएच के कर्मचारियों का हुआ बोनस, जानें कितने मिलेगी राशि, कितना पर हुआ समझौता

Adityapur youth run over by train identified : आदित्यपुर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आकर मृत युवक की हुई पहचान, रेल पटरी के पास कचरा फेंकते ट्रेन की चपेट में आया सालडीह का सुरेंद्र दास

Jamshedpur bjp parsudih : जनसमस्याओं को लेकर भाजपा परसुडीह मंडल ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, दुर्गा पूजा के पहले सड़क दुरुस्त करने के लिए बढ़ाया दबाव

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News