जमशेदपुर : रक्षा बंधन का पवित्र त्योहार आज जमशेदपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. आम से लेकर खास तक सभी ने भाई-बहन के प्रेम के इस पर्व में भागीदारी की. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनकी बहनों ने राखी बांधकर लंबी उम्र की कामना की. रघुवर दास ने भी बहनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उन्हें राखी बांधी. (नीचे भी पढ़ें)
रघुवर दास ने कहा कि रक्षा बंधन भाई- बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है और मातृशक्ति के सम्मान की प्रेरणा देता है. उन्होंने बताया कि पूर्व में जब योद्धा युद्ध पर जाते थे, तो घर की महिलाएं उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर विदा करती थीं, ताकि वे विजयी होकर लौटें. पूर्व मुख्यमंत्री ने इस पर्व पर संकल्प लेने की अपील की कि बहनों के साथ-साथ सम्पूर्ण नारी शक्ति का सम्मान और रक्षा की जाए.











