गालूडीह: गालूडीह स्थित रंकणी शिशु विद्या मंदिर विद्यालय में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया. विद्यालय के छात्राओं द्वारा राखी को खुद से बना कर छात्रों को बांधी गयी. इस दौरान बच्चों में उमंग देखते बनी. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी प्रिया सोरेन की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार बहन के प्रति भाई के प्रेम और कर्तव्य का प्रतीक है.(नीचे भी पढ़े)
वहीं छात्र-छात्राओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी. इस मौके पर प्रधानाध्यापिका लक्ष्मी प्रिया सोरेन, पुष्पांजलि मिश्रा, अजय विश्वास, चंदन धवड़िया, प्रकाश गोप, गीतांजलि शर्मा, सुदीप्ता कर्मकार, प्रियंका चांद, दुर्गा गोराई, रामरंजन सिंह आदि उपस्थित थे.











