गालूडीह: गालूडीह थाना से कुछ दूरी पर शनिवार को सड़क दुर्घटना में एक स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार जमशेदपुर निवासी सुबोध बोदरा (41) राखी बांधने के लिए अपनी पत्नी सबिता बोदरा को छोड़ने घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी गांव गया था. वापस लौटने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.(नीचे भी पढ़े)
सूचना पर गालूडीह थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश मौके पहुंचे. उन्होंने पुतड़ु टोल प्लाजा के एंबुलेंस से युवक को अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. जहां चिकित्सक मीरा मुर्मू ने युवक का इलाज किया. इधर सूचना मिलने के बाद युवक के पिता घाटशिला अंचल के पूर्व अमीन विजय बोदरा आनन फानन में अनुमंडल अस्पताल पहुंचे. युवक टिस्को कंपनी में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है.











