देवघर: 9 अगस्त, शनिवार को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन, देवघर में बच्चों की रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए कक्षा एलकेजी और यूकेजी के बच्चों के लिए रक्षाबंधन पर कार्ड मेकिंग, प्रथम से पांचवीं तक के बच्चों के लिए राखी बनाओ और छठी व सातवीं के लिए थाली सजाओ गतिविधियों का आयोजन किया गया. जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक सुंदर राखियां बनाईं और थाली सजाईं.इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों की रचनात्मक कौशल को सराहनीय बताया. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के बीच अटूट प्यार को दर्शाने के लिए मनाया जाता है. यह त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर पड़ता है. इस दिन बहनें पूजा-अर्चना करके भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधती हैं और उनके स्वास्थ्य व जीवन में सफल होने की कामना करती हैं. रक्षाबंधन एक ऐसा त्योहार है,जो परिवारों को एक साथ लाता है. यह भाई-बहनों के बीच के बंधन को मज़बूत करता है और उन्हें एक-दूसरे के करीब महसूस कराता है. यह प्यार, खुशी और एकजुटता से भरा दिन है. चाहे आप भाई हों या बहन,रक्षाबंधन आपके बीच के ख़ास रिश्ते का जश्न मनाने का दिन है.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी.











