चाकुलिया: झामुमो सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर रविवार को विधायक समीर मोहंती के सौजन्य से आयोजित अंतिम जोहार कार्यक्रम सह मौन जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित बस स्टैंड से निकला मौन जुलूस मुख्य पथ होते हुए चाकुलिया के नया बाजार स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला चौक होते हुए केएनजे विद्यालय मैदान परिसर पहुंचकर समाप्त हुआ. जुलूस में शामिल लोग हाथों में गुरूजी शिबू सोरेन की तस्वीर और तख्तियां लिए चल रहे थे.जुलूस के साथ सीओ नवीन पूरती,थाना प्रभारी संतोष कुमार दल बल के साथ तैनात थे.(नीचे भी पढ़े)

गुरूजी शिबू सोरेन जन जन के नेता और अभिभावक थे: विधायक समीर मोहंती
मौके पर संबोधित करते हुए विधायक श्री मोहंती ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जन जन के नेता और झारखंडियों के अभिभावक तुल्य थे. उन्होंने कहा कि मौन जुलूस में उमड़ा जन सैलाब से यह साफ है की गुरूजी यहां के आदिवासी और मुलवासियों के दिल में रहते हैं. विधायक ने कहा कि गुरूजी हम सबके अभिभावक तुल्य थे. उनकी आंदोलन और संघर्ष सदैव हमारे साथ रहेगा. उन्होंने कहा कि वे सभी मिलकर गुरूजी के सपनों का झारखंड निर्माण कर और उनके बताएं मार्ग पर चलकर राज्य और समाज का विकास कर उन्हें श्रद्धांजलि दें. इस मौके पर सरोज महापात्र,असित मिश्रा,जीतवाहन राउत,शिवचरण हांसदा,धनंजय करुणामय,समीर दास,श्याम मांडी,बिजय गोस्वामी,राधानाथ मुर्मू,जादू हेम्ब्रम,डमन माझी,भृति सुंदर महतो,बलराम महतो,बुबाई दास,मो गुलाब,असगर खान, राकेश मोहंती,शुभदीप दास, विश्वजीत भोल,विशाल बारिक,राम बास्के, मिथुन कर,कृति सुंदर महतो,गौतम शर्मा,राजेश सिंह,पिंटू सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

लघु उद्योग संघ ने लोगों के बीच किया पेयजल वितरण
मौन जुलूस में शामिल लोगों के बीच चाकुलिया के लघु उद्योग संघ के सदस्यों ने गौशाला चौक के पास स्टॉल लगाकर शरबत और ठंडे पानी का वितरण किया. संघ के सदस्यों ने गुरूजी शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर संघ के अध्यक्ष दुर्गादत्त लोधा,दीपक झुनझुनवाला, संजय लोधा, विकास लोधा, परमेश्वर रूंगटा, कौशल रूंगटा, केशव रूंगटा, अभिनाष सुरेका समेत अन्य उपस्थित थे.











