जमशेदपुर: मशहूर फिल्म अभिनेत्री और रामपुर की पूर्व सांसद जया प्रदा रविवार को जमशेदपुर पहुंचीं. वह शहर में आयोजित एक बिजनेस अवार्ड शो में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं. शहर पहुंचते ही लोगों ने उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों में होड़ लग गई. यह बिजनेस अवार्ड शो झारखंड में पहली बार आयोजित किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
कार्यक्रम में झारखंड के साथ- साथ बिहार, बंगाल और ओडिशा से व्यापारी, उद्यमी और सोशल मीडिया हस्तियां शामिल हो रही हैं. इसका उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों को सम्मानित करना है. जया प्रदा के अलावा कई लोकप्रिय सोशल मीडिया और यूट्यूब हस्तियां भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी, जिनमें एवी वायरल, जूनियर मिथुन और अन्य स्थानीय कलाकार शामिल हैं. जया प्रदा को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. प्रशंसकों का उत्साह इतना था कि लोग उनके साथ सेल्फी लेने को आतुर दिखे. आयोजकों ने सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए थे.











