रामगढ़ : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज लोग गुरूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने और हेमंत सोरेन को सहानुभूति जताने और ढाढस बांधने बनाने के लिए पहुंच रहे हैं. इस कड़ी में रविवार को टाटा स्टील के एमडी का सीईओ टीवी नरेंद्रन और वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने के लिए उनके गांव रामगढ़ के नेमरा गांव पहुंचे. इन लोगों ने उनसे अपनी सहानुभूति जताई और उनको ढाढस बंधाया. (नीचे भी पढ़े)

इस दौरान गरीब आधे घंटे तक उनकी बातचीत हुई. झारखंड के विकास को लेकर गुरुजी शिबू सोरेन के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा की गई. दूसरी ओर, टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव और इंटक के पदाधिकारी नितेश राज भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले. (नीचे भी पढ़े)

उनके साथ झामुमो के नेता श्यामू राव, जितेंद्र सिंह और विनय कुमार मौजूद थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नितेश राज से काफी आत्मीयता के साथ मुलाकात की और यूनियन की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली. इस दौरान नितेश राज ने गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धा सुमन भी अर्पित किया.











