
जमशेदपुर: सनातन सेवा ट्रस्ट, जमशेदपुर द्वारा रविवार को कानू भवन,हनुमान मंदिर, शंकोसाई रोड नं. 1, डिमना रोड में निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटनशहर के ख्यातिप्राप्त न्यूरो सर्जन डॉ फतेह बहादुर सिंह, डॉ एपी सिंह, स्पंद हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर रामकुमार, भाजपा नेता नीरज सिंह एवं ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य डॉ राजीव कुमार ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया. तत्पश्चात स्पंद मल्टी स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल से आये चिकित्स्कों द्वारा कैम्प में आने वाले मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया गया, कैम्प दोपहर 2 बजे तक चला. शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, हड्डी रोग, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, दंत रोग, फिजियोथेरेपी एवं त्वचा रोग संबंधी परामर्श और उपचार किये गए. इसके साथ ही बीपी, शुगर एवं अन्य रक्त जांच की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई. कैंप का सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया और उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं. शिविर में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर सनातन सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी सोनू ठाकुर ने बताया कि,संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं सेवा के रूप में पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क शिविरों का आयोजन किया जाता रहेगा.शिविर के सफल संचालन में स्पंद मल्टी स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल की चिकित्सक टीम के साथ- साथ ट्रस्ट के स्वयंसेवक जिसमें डॉ राजीव कुमार, सोनू ठाकुर, कुसुम पूर्ति, वेद प्रकाश उपाध्याय, सुजीत वर्मा,राहुल कुमार, वीर सिंह, अधिवक्ता प्रभात शंकर तिवारी, सागर राय, सतनाम सिंह, बंटी गुप्ता, चंदन उपाध्याय,सुजीत आदित्य, रमेश प्रसाद, स्थानीय समाजसेवियों जिसमें सामजिक कार्यकर्त्ता भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रसाद, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, झारखण्ड मानवाधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू,साधु साव, हिंदू जागरण मंच अध्यक्ष बालवीर मंडल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद राय, उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिसोदिया, पप्पू सिंह, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश संयोजक अश्वनी झा ,रोहन कुमार,अंकुर पाण्डेय सहित दर्जनों लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ. सनातन सेवा ट्रस्ट ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित चिकित्सको सहित उनकी टीम एवं सभी सहयोगी स्वंयसेवकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. साथ ही ट्रस्ट के द्वारा स्पंद मल्टीस्पेशलीस्ट हॉस्पिटल के प्रबंधन को भी अपना विशिष्ट योगदान हेतु धन्यवाद दिया.











