जादूगोड़ा : जादूगोड़ा व उसके आसपास के क्षेत्रों में दुर्गौत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं. इधर ग्राम प्रधान डॉ सुंदरलाल दास की अध्यक्षता में जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के वीर ग्राम में पूजा कमेटी की बैठक हुई. बैठक में वीर ग्राम में धूमधाम से दुर्गौत्सव मानने का फैसला लिया गया. बैठक के बाद इस बाबत वीरग्राम के ग्राम प्रधान डॉ सुंदर लाल दास ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार पर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के दुर्गौत्सव में जेवियर पब्लिक स्कूल के निदेशक सुनील सिंह मुख्य अतिथि होंगे व कमेटी के सचिव फणिभूषण दास को बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि यहां बीते करीब 10 सालों से (2017 से) दुर्गोत्सव किया जा रहा है. बैठक में सुंदरलाल दास, बादल दास, संतोष दास, प्रणव भकत, मनोज रजक, नरोत्तम महतो, लखी दास, मानिक दास, अशोक दास, गोपी दास, आकाश दास, शंकर भकत, रमेश पंडा, राजू दास, पद्मलोचन दास, विकास दास समेत वीरग्राम, बिरधा, डोरकासाई, भालुकडीह,नारायणपुर के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.











