रांची : कोल्हान समेत झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. कहीं तेज धूप तो कहीं बादलों की दस्तक और कहीं हल्की बारिश देखने मिली. मौसम विभाग ने सोमवार को इसे लेकर कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है. अब तक बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, रांची में अगले तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा होने की संभावना जारी की है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं जमशेदपुर में सोमवार सुबह से तिखी धूप खिली थी और 11 बजे के बाद कभी धूप कभी छांव के साथ उमस भरी गर्मी रही. वहीं दूसरी ओर जमशेदपुर के कुछ इलाकों के साकची, जुगसलाई, मानगो में बूंदाबांदी भी हुई. (नीचे भी पढ़ें)
मौसम विभाग का पूर्वानुमान – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार राज्य में अगले तीन दिन अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. राज्य में कई स्थानों पर बारिश की संभावना है.











