जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विश्व हिन्दू परिषद की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई, 13 प्रखंडों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर सैकडों स्थानों पर इस जन्माष्टमी विहिप की स्थापना दिवस मनाने का लक्ष्य लिया. प्रांत के दिये गये निर्देशानुसार विहिप जमशेदपुर महानगर कार्यसमिति बैठक में सभी 13 नगरों के कार्यकर्तागण जुटें. बैठक में प्रांत में मिले नये दायित्ववानों को सम्मानित किया गया और प्रखंड में नये सदस्यों को नया दायित्व देकर संगठन का विस्तार किया गया और 14 और 15 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस और 16 अगस्त से 31 अगस्त तक जमशेदपुर के सभी नगरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य मे हिंदू समाज के बीच विहिप का स्थापना दिवस मनाया जायेगा, जहां स्थापना के उद्देश्य और कारणों को हिंदू समाज के बीच रखा जायेगा और हिंदूओं को एकजुट रखने का प्रयास किया जायेगा. वहीं 1000 वर्ष तक पराधीन रहने के बावजूद भी भारत के संस्कृति और परंपरा ने लोगों को एकजुट बनाये रखा उस सनातन धर्म की रक्षा के उद्देश्य से विहिप की स्थापना हुई और आज भी कई बड़े लक्ष्यों को हासिल कर हिंदूओं के सशक्तिकरण के लिए विहिप निरंतर कार्य कर रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

प्रांत बैठक में विहिप जमशेदपुर महानगर के सदस्यों को मिला नया दायित्व में गौरक्षा प्रमुख मनीष सिंह, दुर्गावाहिनी संयोजिका सुधा जौहरी, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख प्रदीप श्रीवास्तव, दुर्गावाहिनी सहसंयोजिका ज्योत्सना सरकार, सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, बलोप्सना प्रमुख प्रतीक राय, सेवा सह प्रमुख संतोष वर्मा, मठ मंदिर अर्चक संपर्क सह प्रमुख मनोज सिंह , धर्मयात्रा महासंघ प्रमुख कृष्णा प्रसाद, धर्म प्रसार प्रमुख विवेक सिंह, प्रांत धर्म प्रसार टोली सदस्य एम साई पदमजा को सौंपा गया. इसके साथ कई नगरों में नये लोगों की घोषणा भी की गयी. बैठक में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला से अध्यक्ष अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष सविता सिंह, सहमंत्री उत्तम कुमार, भोला लोहार, दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति से शोभा पाठक, मीना सिंह, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, बजरंगदल सहसंयोजक दीपक बजरंगी और सैकडों कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.











