चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बाजपेई नगर कॉलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार धरीशचंद्र सिंह की पत्नी रीता सिंह (57) का सोमवार शाम उनके निवास स्थान पर आकस्मिक निधन हो गया. सूचना पाकर रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे. ज्ञात हो कि वे विगत कुछ माह से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं. वे अपने पीछे पति, पुत्र राहुल सिंह, रोहित सिंह, रोहन सिंह समेत भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं. मंगलवार की सुबह उनके निवास स्थान से गंधरूपी नदी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकलेगी.











