गालूडीह : बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव में बांग्ला सावन मास के अंतिम सोमवार को आज पूजा कमेटी ने भगवान शिव के प्रसाद के रूप में पुरी, सब्जी और हलवा का प्रसाद वितरण किया. मंदिर में पुजारी मुरली मनोहर शर्मा ने विशेष पूजा अर्चना की. भगवान शिव को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ. इस दौरान शिव मंदिर परिसर में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इसमें सभी वर्ग के श्रद्धालु शामिल थे.











